STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Comedy

4  

Devendraa Kumar mishra

Comedy

शादी के बाद

शादी के बाद

2 mins
400

पहले ही मालूम था, मोहब्बत से कुछ न होगा हासिल 

फिर भी मोहब्बत कर ली 

फिर शादी कर ली 

शादी से चंद रोज तो दिल बहला 

फिर दिल दहला 

मैं नहला तो बीबी दहला 

मैं हर बात में पिछला 

वो हर बात में अगला 

शादी के पहले गाते थे मोहम्मद रफी के प्रेम भरे गीत 

अब गाते हैं मुकेश के दर्द भरे गीत 

घर में देख रहा था टीवी के वही बोर प्रोग्राम 

कि अचानक आ धमके एक इतने हटटे कट्टे मित्र 

कि मैं पचास ग्राम तो वे पचास किलोग्राम 

वे बोले "यार तुम तो शादीशुदा हो 

मैं होना चाहता हूँ 

शादी के बारे में तुमसे कुछ पूछना चाहता हूं" हम तो भरे बैठे ही थे 

हमने कहा "तुम मत पूछो, मैं सब बताता हूं 

शादी के बाद का एक एक हाल सुनाता हूँ 

पहले तो प्यारे ये होगा 

तुम्हारे शरीर पर जो चर्बी चढ़ी है 

वो उतर जाएगी 

और ये जो तुम मंदिर में बैठे भगवान की तरह मुस्कराते रहते हो 

ये मुस्कान गायब हो जाएगी 

और चेहरे पर ऐसा तनाव आएगा 

जैसे दंगे के समय शहर में रहता है 

और तुम्हारा ये शौकिया चश्मा उतर जाएगा 

इसकी जगह नजर का चश्मा लग जाएगा 

शादी करके क्यों देश की और अपनी बर्बादी करना चाहते हो 

क्यों गृहस्थी के हल में जुतना चाहते हो 

प्यारे गृहस्थी वह फैक्ट्री है 

जिसमें पूंजी के नाम पर तन मन धन लगता है 

और उत्पादन में बच्चे होते हैं 

बचपन में बहुत रोते हैं 

और बुढापे में रुलाते हैं 

रात घर देर से आएगा 

तो मुहल्ले के कुत्ते भौंकेंगे

और घर में कुत्तों की तरह बीबी 

और बीबी के मनोरंजन के लिए लेनी पड़ेगी टीवी 

बच्चों की फरमाइशें, बीबी की ख्वाहिशें 

तनख्वाह मिले, बोनस मिले, फण्ड मिले 

या कुंवारे मित्रों से उधार मिले 

सारा पैसा गृहस्थी के खर्चों में ऐसे समा जाएगा 

जैसे काल के गाल में आदमी समा जाता है 

हार्ट के मरीज़ को अटेक नहीं, सीधा हार्ट फेल ही हो जाता है 

हमारी बात सुनकर मित्र के पसीने छूटने लगे 

मगर जाते हुए रुककर बोले "सुना है शादी के बाद आदमी सुधर जाता है" 

हमने कहा "सुधर नहीं जाता है 

उधड जाता है 

उधडा आदमी बेचारा क्या करे 

सो सुधरा कहलाता है" 

मेरा इतना कहना था कि वे ऐसे गायब हो गए

जैसे स्विच ऑफ करते ही टीवी से चित्र गायब हो जाते हैं. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy