STORYMIRROR

Sudershan kumar sharma

Inspirational

4  

Sudershan kumar sharma

Inspirational

सच्चाई

सच्चाई

1 min
379

बात करते वक्त इतना सा ध्यान रखें, अपनी जुबान पर

थोड़ी लगाम रखें, बुरा न मान

जाए कोई करने से पहले हर बात को सोच विचार में रखें। 


बन कर सगे अपनों के पहले

फिर दूसरों का ख्याल रखें। 


पास चाहे तलवार भी हो मरते

दम तक मियान में रखें। 


कहने दो कोई कुछ भी कहे

पर अपनी नजर उड़ान पे रखें। 


लग न जाए बेवजह ही निशाना निर्दोष किसी को

तीर तब तक कमान पे रखें। 


कर न दे कोई नंगा नुमाइश में

कभी, कुछ आदतें घर संभाल के रखें। 


लग न जाए पूँजी सारी रोग में

कहीं, कुछ हद तक धन, दान में रखें।


खत्म न हो पाये इनसानियत कभी,

बूढ़े बुजुर्गो को ख्याल में रखें। 


होना न पड़े शर्मिंदा अन्त में

प्रभु के आगे, अपने कर्म कार्यों को सुधार के रखें। 


इज्जत मान सदा बना रहे

सुदर्शन, बड़े छोटों को ध्यान में रखें। 


हो न जाए बदसलूकी व लापरवाही कभी,

अपने ओहदेको संभाल के रखें। 


मिलेगा नहीं मानव जीवन हर बार तुझे,

हर प्राणी से अच्छा व्यवहार रखें। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational