STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

सच्चा सैनिक

सच्चा सैनिक

1 min
141

तू ना रुकेगा कभी

जानते हैं इसे भारतवासी सभी

राष्ट्र जिसका सम्मान है

राष्ट्र ही जिसका अभिमान है

वही तो सैनिक महान है 

जो निष्ठा की राह चलता रहे 

कर्तव्य पथ पर बढ़ता रहे 

देश के सपनों को संजोता 

वह यही चाहता देश सर्वोपरि रहे 

भेदभाव का विचार नहीं 

अपने जख्मों को ना देखता 

ह्रदय में बस एक ही चाहत 

देश मेरा आबाद रहे 

वह न कभी रुकता है 

कर्तव्य पथ पर हमेशा बढ़ता है 

सच्चा और वीर सैनिक कहलाता है 

नमन है ऐसे वीरों को 

जो निष्ठा की राह चलता है 

रास्ता खुद है ढूंढता 

वह कर्म पथ पर कभी ना रूकता है 

देश को प्रगति की राह पर लाकर

मानवता का विगुल बजाता है 

वही वीर सच्चा सैनिक कहलाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational