STORYMIRROR

Meena Bhatia

Inspirational

4  

Meena Bhatia

Inspirational

सच्चा गुरु

सच्चा गुरु

1 min
217


जानवर और इंसान में जो भेद बताये,

वही सच्चा गुरु कहलाये।।


जीवन पथ पर जो चलना सिखाये,

वही सच्चा गुरु कहलाये।।


जो धैर्यता का पाठ पढ़ाये,

वही सच्चा गुरु कहलाये।।


संकट में जो हँसना सिखाये,

वही सच्चा गुरु कहलाये।।


पग-पग पर साथ निभाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये।।


गिरते ही जो हमको उठाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये ।।


अंधेरी राहों पर जो दीपक बनकर

जीवन चमकाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये ।।


आँख नम होने पर दोस्त बनकर हँसाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये ।।


देकर अपने ज्ञान की पूंजी

जो हमें योग्य मानव बनाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये ।।


देश और दुनिया के लिये

एक मुकम्मल समाज बनाए,

वही सच्चा गुरु कहलाये ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational