STORYMIRROR

Vandana Srivastava

Inspirational

5  

Vandana Srivastava

Inspirational

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है

1 min
537

अरूणोदय की बेला देती केसरिया रंग का बाना,

हिम शिखर है अटल श्वेत शांति का पहनाये जामा,

हरी भरी धरती इठलाती गाये सुख सुकून का गाना,

प्रकृति भी जिसके संग इठलाये वह हिंदुस्तान हमारा है..!

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है.!!


वीरों के लहू से लिखी इस माटी पर शौर्य गाथायें,

रग रग में देशप्रेम है दौड़ता बच्चा बच्चा साहस दिखायें,

सोने की चिड़िया की चमक लूट ली कुछ आतताइयों नें,

शीश कटा देंगे पर नहीं झुकेगा मस्तक आज हमारा है..!

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है...!!


हंसते हंसते चूम लिया था जिन्होंने फांसी का फन्दा ,

सीने पर गोली खाई नहीं होने दिया क्रांति को मन्दा,

यूं ही नहीं मिली आजादी खोये मांओं नें अपने लाल हैं,

विश्वगुरू बन चमक बिखेरे आज आजाद हिंदुस्तान हमारा है.....!

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है..!!


जौहर की गाथाओं से वीर नारियों का सम्मान दिखा,

बने विभीषण फिरते कुछ जन जिससे देश का अपमान दिखा,

मिली आजादी काले कानून से जब स्वतंत्र भारत का संविधान लिखा,

लोकतंत्र में मिले समान अधिकार ऐसा हिंदुस्तान हमारा है...!!

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है...!!


है कसम हमें इस पावन धरती की आंचल ना मैला होने देंगे,

है समर्पित जान मेरी आंच ना मां पर कभी आने देंगे,

विश्वगुरू थी सोने की चिड़िया मान वही इसका लौटाना है,

लहर लहर लहराये तिरंगा ऐसा प्यारा हिंदुस्तान हमारा है..!!

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा है..!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational