STORYMIRROR

Abhilasha Chauhan

Inspirational

4  

Abhilasha Chauhan

Inspirational

सैनिक

सैनिक

1 min
609

सीमा पे सैनिक सदा,रखें देश की आन।

उसकी रक्षा के लिए,वारें अपनी जान।

वारें अपनी जान,बड़े ही धुन के पक्के।

रहते सीना तान,शत्रु के छूटे छक्के।

कहती 'अभि' निज बात,देख शत्रु पड़े धीमा।

भारत की है शान,सुरक्षित रहती सीमा।


सैनिक चौकस है खड़ा,चाहे बरसे शीत।

हृदय बसा उनके सदा,देशप्रेम का गीत।

देशप्रेम का गीत, लगे हैं बड़ा सुहाना।

लिए तिरंगा हाथ,पहने बसंती बाना।

कहती अभि निज बात,क्रियाएँ इनकी दैनिक।

अरिदल का संहार,करें सीमा पर सैनिक।


,




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational