STORYMIRROR

DR MANORAMA SINGH

Inspirational

4  

DR MANORAMA SINGH

Inspirational

रंगोली

रंगोली

1 min
352

प्रभु राम के आगमन से आई अयोध्या में रंगोली,

समृद्धि और मंगल कामना की प्रतीक है रंगोली,

दीपावली से लेकर हर व्रत, पूजा, विवाह - उत्सव में छाई है रंगोली,

हमारी सांस्कृतिक भावनाओं को साकार करती है रंगोली,

हर्ष और प्रसन्नता की प्रतीक है हमारी रंगमयी रंगोली,

नित नवीन सृजन की कल्पना की अल्पना है रंगोली,

नश्वरता को जानकर भी

पूरे जोश और उमंग के साथ, 

वर्तमान को सुमंगल के साथ,

जीने की कामना करती है रंगोली,

कल यह अल्पना धुल जाएगी,

यह जानते हुए भी वर्तमान को

सुमंगल का संदेश दे कर जाती है रंगोली!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational