रखा रह गया प्यार जरा सा
रखा रह गया प्यार जरा सा
रखा रह गया प्यार ज़रा सा,
प्रेम का उपहार ज़रा सा।
यह प्रेम का रिश्ता न टूटे ,
सही करो किरदार ज़रा सा।
पल-पल तुझको याद करूँ मैं,
तुम भी करो मुझे याद ज़रा सा।
कई दिनों से देख रहा हूँ,
बदला है व्यवहार ज़रा सा।
तड़प-तड़पकर मर न जाऊँ,
मिल लो तुम इक बार ज़रा सा।
तुम मेरे ख्वाबों की मलिका,
कुछ तो समझो यार ज़रा सा।

