STORYMIRROR

सुरेंद्र सैनी बवानीवाल "उड़ता "

Romance

3  

सुरेंद्र सैनी बवानीवाल "उड़ता "

Romance

रात पायल

रात पायल

1 min
225

रात की पायल छन-छन

स्वरों की घंटी टन-टन

यहाँ नहीं तुम सायों में, 

तन्हा तुम बिन तड़पन-तड़पन

रूठ गए जो किसी बात पर,

दो नयनों की अनबन-अनबन

कैसे मनायें, चले शीत हवाएं, 

मौसम बना ये उलझन-उलझन

नाराज़गी क्यों फूलों की, 

कलियों का है बचपन-बचपन

दौड़ता वक़्त बीत रहा, 

हर पल -पल क्षण-क्षण

तेरी गैरमौजूदगी का दम-दम

मेरा दिल हुआ अनमन-अनमन

तुम आ जाओ तो साँस मिले, 

वर्ना रुके ह्रदय-स्पंदन धड़कन

रात की पायल छन-छन

स्वरों की घंटी टन-टन

इंतजार बुरा है "उड़ता "

कहीं बीत न जाए जीवन-जीवन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance