STORYMIRROR

राह दिखा दो मेरे साईं

राह दिखा दो मेरे साईं

1 min
14.1K


मुझे नया जीवन दान दिया आपने

मेरी हर साँस पर है आपका नाम

हाथ जोड़े –शीश झुकाये सदा रहूँ आपके सामने

मुझ पर कृपा बनाये रखना मेरे साईं राम

आ गईं हूँ जिंदगी के एक मोड़ पर

मेरा मार्गदर्शन करने वाला न कोई

ना जानु जाना है किस ओर

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

कदम बढ़ाये और आगे बढ़ी

पर रास्ता मैं फिर भटक गयी

मैं इतनी मजबूर कभी नहीं हुई

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

फँस गयी है मेरी नौका बीच मंझधार

मुझे किनारे पर ले आओ साईं

सामने छाया है घना कोहरा

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

हर पल ख़्वाब देखा कुछ बनने का

माता पिता का सर गर्व से ऊँचा करने का

कड़ी मेहनत करके भी हाथ आया कुछ नहीं

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

हर कदम हार से टूट गयी हूँ

मैं अब अपनी हिम्मत हार चुकी हूँ

आपके सिवा मेरा दर्द समझे ना कोई

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

तंग आ गयी हूँ लोगो के तानो से

कुछ अपनों के सवालों भरे निगाहों से

कैसे समझाऊं कि कुछ चीजें अपने हाथों में होती नहीं

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं

मुझे राह दिखा दो मेरे साईं .....

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational