STORYMIRROR

Neetu Shambharkar

Others

4  

Neetu Shambharkar

Others

तू चला चल

तू चला चल

1 min
431

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर,

हौसला मिटाने वाले कई मिलेंगे,

विश्वास दिलाकर तोड़ने वाले भी मिलेंगे,

तेरी हिम्मत के आगे ये सब है बेअसर,

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर I


ये वक़्त तेरे खिलाफ है, तो क्या,

किस्मत तुझसे रूठी है , तो क्या,

तेरे निरंतर प्रयासों से छुएगा तू शिखर,

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर I


मत टूटने दे तेरे विश्वास को,

मत बुझने दे उम्मीद की आस को,

यही उम्मीद की आस उभरेगी जीत की मशाल बनकर,

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर I


तेरी जीतने की जिद पर वक़्त भी मुस्कुराएगा,

किस्मत साथ देगी और तेरा परिश्रम जीत जाएगा,

बजेगी तालियाँ, मिलेगी शाबाशियां तेरी उपलब्धियों पर,

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर ,

तू चला चल निडर ज़िन्दगी की राह पर I



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन