STORYMIRROR

Neetu Shambharkar

Inspirational

4  

Neetu Shambharkar

Inspirational

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे

1 min
594

निरंतर प्रयासों के बावजूद भी,

जब मिल ना सकी मंजिल कोई,

तू हार ना मानना प्यारे,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे।


मेहनत और सत्कर्म जारी रख,

विश्वास की ज्योत जलाए रख,

सपने पूरे होंगे तेरे सारे,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे।


ना कर औरो से अपनी तुलना,

निश्चित है तेरा और जीत का मिलना,

दो दिन में बनती नहीं एतिहासिक इमारते,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे।


खूबियाँ तुझमे अपार है,

खुदा ने सोचा तेरे लिए कुछ ख़ास है,

प्रयास व्यर्थ ना जाऐगे तेरे,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे।


भाग्य के पौधे में डाल मेहनत का पानी,

दुनिया होगी तेरे उपलब्धियों की दीवानी,

रोशन होगा तेरा नाम जग में सारे,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे,

चमकेंगे तेरे भी किस्मत के तारे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational