STORYMIRROR

Prakarm Shridhar

Romance

3  

Prakarm Shridhar

Romance

प्यार

प्यार

1 min
460

लोग कहते हैं उन्हें एक बार प्यार होता है,

मुझे एक शख्स से हर बार प्यार होता है। 

कभी उसकी ऑंखें दीवाना कर देती हैं,

कभी उसकी बातों पर दिल निसार होता है,

लोग कहते हैं उन्हें एक बार प्यार होता है,

मुझे एक शख्स से हर बार प्यार होता है। 

मुस्कराहट उसकी दिल का सकूं बन गई है,

अदायें उसकी दिले करार होता है,

लोग कहते हैं उन्हें एक बार प्यार होता है,

मुझे एक शख्स से हर बार प्यार होता है।

बेरुखी उसकी दिले खंजर सा लगती है,

मान जाना उसका जैसे पूरा कोई ख्वाब होता है,

लोग कहते हैं उन्हें एक बार प्यार होता है,

मुझे एक शख्स से हर बार प्यार होता है।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance