STORYMIRROR

Prakarm Shridhar

Romance

3  

Prakarm Shridhar

Romance

मलाल

मलाल

1 min
399

इन आँखों मे सवाल सा है,

है मुझसे मोहब्बत

फिर भी दिल में मलाल सा है,


दूर है मुझसे पर इतना भी नहीं,

महसूस करती होगी मुझे हर पल, 

इस दिल में ये ख्याल सा है। 


याद तो उन्हें भी आती होगी

ये यकीन है मुझे,

फिर क्यों ये मेरे लिए

एक सवाल सा है,


हाथ उठते हैं मेरे

उसके सजदे में,

खुदा ही है वो जो

मेरा प्यार सा है। 


नसीब हो हर ख़ुशी

उसके दामन में,

बस अब यही बात

मेरे दिल की आवाज़ सा है,


कुछ इंतज़ार सा है,

मेरे दिल में एक ख्याल सा है,

हाले दिल मेरा उनसे जुदा तो नहीं,

फिर कैसा इस दिल में मलाल सा है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance