STORYMIRROR

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Romance

3  

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Romance

प्यार करो तो।

प्यार करो तो।

1 min
231

बदली को आना है जरा प्यार करो तो

उसको मुस्काना है जरा प्यार करो तो


रिश्ता ये पुराना है जरा प्यार करो तो।

सबको दिख जाना है जरा प्यार करो तो।।


जीवन तो तराना है जरा प्यार करो तो

दिल को सहलाना है जरा प्यार करो तो।।


कैसा ये जमाना है जरा प्यार करो तो।

बदनाम हो जाना है जरा प्यार करो तो।।


दिल को जो लगाना है जरा प्यार करो तो।

दिल को समझाना है जरा प्यार करो तो।।


तुम को मनाना है जरा प्यार करो तो।

सुओंम को तड़फाना है जरा प्यार करो तो


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance