STORYMIRROR

Ashok Patel

Inspirational

4  

Ashok Patel

Inspirational

"प्यार बाँटना सीखो"

"प्यार बाँटना सीखो"

1 min
492

अपनो के लिए हम 

      सभी जी लेते हैं

कभी गैरों के लिए 

    भी जीना सीखो।


सिर्फ अपने लिए 

  जिया तो क्या जिया

कभी गैरों के लिए 

  कुछ करना सीखो।


इंसान है तो इंसानों का 

     फर्ज भी निभा

कभी गैरों के लिए 

  इंसानियत सीखो।


यह खुशियाँ तुझ पर 

   खूब मेहरबान है

कभी गैरो के लिए 

  इसे लुटाना सीखो।


किसी को गम देना 

   तुझे खूब आता है

कभी गैरों के लिए 

 आँसू पोछना सीखो।


किसी के चेहरे को 

 रुलाना खूब आता है

कभी गैरों के लिए 

  मुस्कान देना सीखो।


यह जिंदगी सदा 

  खुशियों से भर जाए

कभी गैरों के लिए 

   प्यार बाँटना सीखो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational