STORYMIRROR

Ashok Patel

Inspirational

4  

Ashok Patel

Inspirational

भारत की पावन मिट्टी

भारत की पावन मिट्टी

1 min
238

हे भारत की पावन मिट्टी

तुझको शत-शत प्रणाम है।

तेरी महिमा अनन्त अवर्णीय

तेरा अद्भुत सुपावन नाम है।।


तेरी मिट्टी की गौरव-गाथा

विश्व-अखिल-जग महान है

तेरे रज-रज,है पावन चंदन

तू ही देव् धरा के समान है।।


साधु संत और महापुरुषों 

को तुमने ही जन्म दिया है।

इस मिट्टी का मान बढ़ाकर

विश्व गुरु का नाम दिया है।।


ज्ञान-विज्ञान व धर्म-आस्था

ज्योतिष का वरदान दिया है

वास्तु वेद का सिरजनहारा

तुमने ही गीता ज्ञान दिया है।।


धर्म कला और संस्कृति को

तुमने ही पल्लवित किया है

साहित्य को अमर बनाकर

हिंदी का गौरवगान किया है।।


सुर तुलसी और भक्त मीरा

सन्त कबीरा को जन्म दिया है

गांधी गौतम और विवेकानंद

ने तुझ पर अभिमान किया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational