STORYMIRROR

Ashok Patel

Others

3  

Ashok Patel

Others

हिंदी से हिंदुस्तान है

हिंदी से हिंदुस्तान है

1 min
124


हिंदी से ही हिंदुस्तान है

इसी से भारत महान है।

हिन्दी हमारी पहचान है

हिंदी ही हमारी जान है।


हिंदी से ही हमारी शान है

हिंदी से हमारा सम्मान है।

हिंदी से मेरा स्वाभिमान है

हिंदी ही मेरा अभिमान है।


हिंदी से ही हमारी मान है

इसी से हमारा संविधान है।

हिंदी से ही ज्ञान-विज्ञान है

इसी से ही उन्नति-उत्थान है।


हिंदी भाषा हमारी जबान है

हिंदी ही विचारों की खान है।

इसी से स्वर व्यंजन ज्ञान है

यही देवनागरी की शान है।


राष्ट्र भाषा हिंदी अंगीकार है

और यही तो हमे स्वीकार है।

ये हमारा हक है अधिकार है

हिंदी से हमे बहुत प्यार है।


राष्ट्र भाषा ही हमारी हिंदी है

यही भारत माता की बिंदी है।

इसी से मन की अभिव्यक्ति है

यही हमारी भाषा की शक्ति है।


यही हमारी मातृ भाषा हिंदी है

जिसे माता ने हमे सीखाई है।

आओ हम इसका सम्मान करें

जिसने यह पहचान कराई है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन