STORYMIRROR

Ashok Patel

Inspirational

4  

Ashok Patel

Inspirational

बाल दिवस आया

बाल दिवस आया

1 min
253

बाल दिवस का ये शुभ दिन आया है

बच्चों में खुशियां-उल्लास समाया है।

चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाएंगे

नेहरू को हम चाचा कहके पुकारेंगे।


नेहरू जी को लगते बच्चे बड़े प्यारे हैं

बच्चे को लगते इनको न्यारे-न्यारे हैं।

नेहरू चाचा बच्चों के लगते दुलारे हैं

तभी ये चाचा-चाचा कहके पुकारे हैं।


ये बच्चों को बांटते थे रंगीले-गुब्बारे हैं

और साथ मे इनके ये समय गुजारे हैं।

चाचा नेहरू को लगते गुलाब प्यारे हैं

तभी तो इसे अचकन में ओ उतारें हैं।


नेहरू बने सबसे पहले प्रधानमंत्री हैं

पंचशील दिया तुमने इसी में शांति है।

शांति सद्भावना आपको बड़े प्यारे थे

भारत माता के तुम आंखों के तारे थे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational