STORYMIRROR

Jisha Rajesh

Inspirational

3  

Jisha Rajesh

Inspirational

पूर्णता

पूर्णता

1 min
384

नारी ही नारी को करती है प्रेरित

प्रेरणा की ऊर्जा करे सफलता को अर्जित

प्रेरित किया है मुझे नारियों ने अनेक

मेरे नारित्व को पूर्ण किया है भावों ने अनेक


दुर्गा ने दी प्रेरणा शक्ति की

मीरा ने दी प्रेरणा भक्ति की

पार्वती ने दी प्रेरणा पतिव्रत की

यशोदा ने दी प्रेरणा मातृत्व की


राधा ने दी प्रेरणा प्रेम की

रंभा ने दी प्रेरणा श्रृंगार की

लक्ष्मीबाई ने दी प्रेरणा शौर्य की

मदर टेरेसा ने दी प्रेरणा सेवाभाव की


ये भाव ही बनाते है नारी को पूर्ण

बिना इनके हर नारी है अपूर्ण

प्रेरणा ही जीवन पथ पर करती है अग्रसर

जीवन भर न छूटता प्रेरणा का असर


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational