STORYMIRROR

Manju Garg

Inspirational

4  

Manju Garg

Inspirational

पूज्य लाल बहादुर शास्त्री जी....

पूज्य लाल बहादुर शास्त्री जी....

1 min
570

हमारे आदर्श शास्त्री जी ने …

सेवा, धर्मनिष्ठा और कर्मठता

जीवन में उतारा था

संघर्ष करते, आगे बढ़ना

यही पाठ पढ़ाया था।

उनके सुदृढ़ अनुशासन से

सब जग हर्षाया था

उनके अडिग आत्मविश्वास ने

सबका सम्बल बढ़ाया था।


अपनी स्वाभाविक सहिष्णुता से

सबका मनोबल जीता था 

नहीं तनिक विचलित होना

यही विश्वास जगाया था।


स्वावलंबन और शांति पाठ पढ़ाया था

सबका आत्मसम्मान और आत्मबल जगाया था

अपने ज्ञान और विश्वास से

भारत देश को चमकाया था।


उनके मार्गदर्शन का क्या कहना

उन्होंने सबका मान करो सिखाया था।

हम आभारी हैं, देश के इस लाल का

जिन्होंने देश को सम्मान दिलाया था।


कहा था, हमारे प्रधानमंत्री ने

विद्वान और दिग्दर्शक लाल बहादुर शास्त्री ने …

जय जवान जय किसान

करो उनका दिल से नमन।


वो हमारे रक्षक और अन्नदाता हैं

उनकी सेवा से, जीवन में सुख आता है।

उनका क़र्ज़ चुकाना है

सम्मान में उनके शीश झुकाना है।


नारा उनका जय जवान जय किसान

विश्व में उनको अमर बनता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational