STORYMIRROR

Deepti S

Comedy

4  

Deepti S

Comedy

पुए(गुलगुले)

पुए(गुलगुले)

1 min
225

सुनायी मम्मी ने मुझे बचपन की कहानी

मीठा खाने का उनसा कोई न है सानी


भरी दुपहरि उनको खाना था मीठा पर सो रही थीं नानी

भैया के साथ परात भर घोल लिया आटा चीनी


माप तौल नहीं किया बस कढ़ाई चढ़ा 

तेल डाल बनाने बैठे गये पुआ


आ धमकीं दुपहर में उनकी बड़ी ताई,

नानी को जगा...मम्मी,मामा की फटकार लगवायी


और जाते जाते भगौने भर पुए लिये यें कहती चली गयीं

कौन खायेगा ये पुए और खुद के घर शाम की रोटी बनी नहीं


शौक़ तो मेरी माँ का है अभी भी वही 

बस उनको अब शुगर हो गयी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy