STORYMIRROR

Krishna Joshi

Children

4  

Krishna Joshi

Children

परीक्षा

परीक्षा

1 min
520

कोरोना जो जग में आया,

पढ़ना लिखना ज़ूम कराया,

मोबाइल पर बच्चे पढ़ लें,

परीक्षा भी ऑनलाइन कर लें,

देखो क्या ज़माना आया,

डिजिटल युग यह कहलाया,

बच्चे बड़े को समझाएं,

गुगल मीट का अर्थ बतलाए,

वाह कोरोना क्या धूम मचाई,

ऑनलाइन पढ़ाई सिखाईं,

कोरोना कहर ऐसा रहा,

परीक्षा हो रही जहां

सेनेटाइज हो समा वहां,

मास्क जरूरी है यहां,

दूर-दूर बैठ दी परीक्षा,

पेपर की कर ली समीक्षा,

ऑनलाइन की है सब को आस,

दी परीक्षा हो गये पास,

पर बच्चों ऑनलाइन शिक्षा ठीक है बताना ,

हम कहै गुरुकुल शिक्षा ही अपनाना।

 जो पाठ गुरूजी कक्षा में पढ़ाएँ ,

ऑनलाइन में मज़ा ना आएं,

परिवर्तन प्रकृति का नियम,

डिजिटल शिक्षा सही कदम,

पर एक बात भूल ना जाना,

शिक्षा सदैव गुरूजी से ही पाना।

परीक्षा देखो कितनी खास,

नंबर उत्तम आए रास।

बच्चे पालक समझ गये आज 

शिक्षा, परीक्षा के क्या है राज़।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children