STORYMIRROR

Krishna Joshi

Inspirational

4  

Krishna Joshi

Inspirational

भारत महान

भारत महान

1 min
562


भारत देश मेरा सबसे महान

जानता है यह सकल जहान।


जन गण मन है इसका गान 

हिंदी जिसका बढ़ाए सम्मान।

 

हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई 

आपस में हैं सब भाई भाई।


आसमान में लहराए तिरंगा

जीवन दायिनी निर्मल गंगा।


अनेकता में एकता पहचान

जानता यह सकल जहान।


कल कल बहती नदी की धार

सब जीवों का जीवन आधार।


हरी भरी धनधान्य धरा हमारी

प्राकृतिक विहंगम दृश्य प्यारी।


वीरपुरुषों से इतिहास भरें हैं

दुश्मनों से जो कभी न डरें हैं।


जन्मभूमि हमारी भारत माता

हम सबकी यह भाग्य विधाता।


हिमालय करे जिसकी रखवारी

मातृभूमि हमें जान से है प्यारी।

  

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational