STORYMIRROR

Krishna Joshi

Children

4  

Krishna Joshi

Children

बचपन की यादें

बचपन की यादें

1 min
391

वो बचपन की यादें,

करते मां से फरियादे,

नटखट सी होती आदतें,

पालक हमें है समझाते।


वो बचपन की यादें

छोटी बातों पर रुठ जाते,

अपना कोई जब मनाते,

हम जल्द ही मान जाते,

यह सब बचपन की यादें।


वो बचपन की यादें

गुब्बारा,चाकलेट, खिलोने,

पसंद हमें बहुत आते,

झूमते गाते खेलने जाते

आकर फिर खूब खाते।


वो बचपन की यादें

विद्यालय जाने से घबराते,

होमवर्क भूल जब जाते,

शिक्षक की बाट है खाते,


यह है बचपन की यादें।

वो बचपन की यादें

जब अव्वल हम आते,

खुशियां खूब ही पाते,

आगे हम बढ़ जाते,

विद्यालय में छा जाते।

वो बचपन की यादें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children