STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

प्रेरणा

प्रेरणा

1 min
514

मेरी प्रेरणा मेरा परिवार 

जिंदगी के हर क्षेत्र में 

आगे बढ़ने में देता साथ।

पापा से मिला विरासत में ज्ञान 

माँ ने पूरित किए संस्कार

भाई-बहन ने सिखाया मेल भाव।


देखती हूँ जब आज का माहौल

हैरान हो जाती है अपने जीवन पर 

बचपन हमने भी बिताया 

पर कभी एक दूसरे से द्वेष न पाया 

जो भी मिला, मिल बाँट खाया 

कभी भी किसी चीज को देख मन न ललचाया।


सब एक दूसरे की प्रेरणा बने 

एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बने 

माँ-पापा नहीं रहे, पर कोई अंतर न आया 

तीनों ने अपने परिवारों के साथ हर रिश्ता निभाया।


माँ-पापा का आशीर्वाद बना जीवन हमारा

उनकी प्रेरणा बनी जीवन यापन के स्रोत 

उनका प्यार बना जीने की आस 

उनके संस्कार बने जीने की संस्कृति।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational