STORYMIRROR

Nikki Sharma

Romance

2  

Nikki Sharma

Romance

प्रेम दीवानी

प्रेम दीवानी

1 min
493

तुम्हारे प्रेम में दीवानी

बन फिरती हूँ

साथ तुम्हारे ही तो

ख़्वाब कई बुनती हूँ

होठों पर हर पल तेरे ही

गीत गुनगुनाती हूँ

शिकवे शिकायत भी भले ही

तुमसे कर लूं जितनी

पर सच है साजन

तेरे लिए ही जीती हूँ


हर सुख हर दुख में साजन

साथ तेरे ही चलती हूँ

मेरे लिए तो सबसे

अनमोल है तू

अब और कुछ नहीं

मैं चाहती हूँ

तेरे संग रहे जिंदगानी बस

यही दुआ हर पल करती हूँ

साजन सुहागन रहूँ सदा

बस प्यार तेरा पाती रहूँ

सातों जन्म तुझ से प्यार जताती रहूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance