STORYMIRROR

Nikki Sharma

Others

2  

Nikki Sharma

Others

क्यों

क्यों

1 min
269


धर्म पर क्यों बांट रहे हो समझ नहीं आता है,

गीता,रामायण,कुरान ,बाइबिल

सभी यहां पढ़ते हैं,

फिर क्यों धर्म के नाम

पर वो आपस में रोज झगड़ते हैं?

आजादी में अपने प्राणों की आहुति दे दी

देश के आगे कुछ न समझा इतना जुनून था।

अंजाम आज तक हमारे साथ है

हर जगह हर विजय पताका पर

लिखा आज भी उनका नाम है।

आज जो तिरंगा शान से लहराता है

उनके दिलाए जीत का जश्न मनाता है

नमन करते हैं उन शहीदों को हम

अमर हो गए देश के खातिर।

मन जब देश के लिए जग जाता है

शत्रुओं का नाश हो जाता है

विजय पताका का पहरा

सभी दिल यह मांगता है।

जन्म लेते हैं पर मरते नहीं

कभी, जो मौत को गले लगाते हैं

वो शहीद कहलाते हैं।

हिंदुस्तान की मिट्टी में लुटा दी जो

जान अपने वतन के खातिर

अपनी मातृभूमि आज भी है

हम सबको प्यारी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन