भारत मां ही सबसे प्यारी
भारत मां ही सबसे प्यारी
1 min
262
भारत मां ही सबसे प्यारी
हम सब की है सबसे न्यारी
प्रेम बंधन में बांध कर रखती
यही तो इनकी पहचान है
ऋषि मुनियों के तप से कहीं
तो अर्जुन, कृष्ण के गुण गाते
रक्षा सूत्र से भाई का है यहां धर्म निभाते
कृष्ण बन कहीं अर्जुन बनकर भी
हर हाल में भारत मां की रक्षा करते
भारत मां पर बलिदान सब करते हैं
भारत मां की संतान हैं तभी तो सब कहते हैं
अपना भारत महान तिरंगे से है अपनी पहचान
तीन रंगों से सजा तिरंगा शांतिप्रिय, और
मानवता का पाठ पढ़ाता है हर पल
भारत मां की शान में लहराता रहता है पल पल
