STORYMIRROR

Sarita Bakhshi

Tragedy Inspirational

4  

Sarita Bakhshi

Tragedy Inspirational

प्रदूषित दिल्ली

प्रदूषित दिल्ली

1 min
527

प्रदूषण कहर न बन जाए 

शीघ्र इसका उपचार करें 

हवाएं दूषित दिल्ली की 

दिल पर चोट न कर बैठें 


धूल के गुबार ने 

धरती आकाश एक किया 

क्षितिज की सुन्दर कल्पना को 

धूल धूसरित कर दिया 


मलयानिल की आस में 

मैली अनिल हो गई 

दिलवाली दिल्ली तो 

गहन प्रदूषित हो गई ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy