STORYMIRROR

Sarita Bakhshi

Classics Inspirational

4  

Sarita Bakhshi

Classics Inspirational

संस्कृति भारत की

संस्कृति भारत की

1 min
625

अनोखी संस्कृति भारत की 

 त्योहारों का पुंज है 

हर उत्सव के गर्भ में 

संदेश और सुविचार है 


रूप पृथक या नाम भिन्न 

भाव सभी में एक समाया 

राग द्वेष को विस्मृत करके 

सबको अपने गले लगाया 


परिवर्तित जीवन शैली से 

सीखा रिश्तों को अपनाना 

स्नेहपूर्ण आदान प्रदान के 

औचित्य को भी पहचाना 


जीवन की आपा धापी में 

प्रेरणा के स्रोत बनें 

संस्कृति रक्षक उत्साहवर्धक 

रूप में कल्याण करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics