STORYMIRROR

Anshika Awasthi

Inspirational

4  

Anshika Awasthi

Inspirational

प्रभुत्व

प्रभुत्व

1 min
445

निरक्षरता को भोगने वाले , 

अंतिम परतों को खोजने वाले ,

ज़रा गौर से देखो

यहां एक और भी है ।। 


निर्मल उबलती वेग ज्वाला 

की सांसों को तोड़ने वालों ,

जरा गौर से देखो 

यहां एक और भी है ।।( अजन्मी अबला)


भव्य विरासत के चीरों को हरने वाले ,

भाव स्वाधीनता को छीनने वाले ,

जरा और से देखो

यहां एक और भी है ।।(पीड़ित स्त्री)


हर निर्मल काया को मोड़ने वालों,

सारे जग को स्याही से धोने वाले 

जरा और से देखो

यहां एक और भी है ।।(नैतिकता )


थकने दो , हारने दो , अपने उस 

अन्धकार को और 

होने दो ज्योतिर्मय 

उस दीपमान दीपक का 

और फिर देखो 

यहां तुम्हारे लिए और 

तुम्हारे साथ कई और भी हैं।।( नवोदय)



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational