प्रभु राम का आगमन
प्रभु राम का आगमन
अयोध्या नगरी सजी है दुल्हन सी आज,
बड़े उत्साह के साथ आगमन प्रभु राम का हो रहा है।
काट चौदहा बरस का कठिन वनवास,
आज अयोध्या नगरी में प्रभु राम पधारे है।।
सुशोभित हो रहे सिया के संग,
संग में हनुमान और लक्ष्मण भी साथ पधारे हैं।
बड़ी मनमोहक छवि हर कोई हुआ जा रहा बावरा देखो,
सभी के होंठों पर गीत खुशियों के बज उठे हैं।।
मिटाकर बुराई को अच्छाई और सत्य का,
भविष्य के माथे पर उज्ज्वल भविष्य का तिलक लगाते है।
सभी के हृदय से डर और भय का अंत करके,
जीवन सबका सुगम और सुखमय बनाते है।।
मनाते हैं तभी से हम सब दीवाली का ये त्योहार,
घरों में दीपक जला मिलकर खुशियां मनाते हैं।
घरों में बनती है तरह तरह की मिठाइयाँ और मिष्ठान,
और प्रभु लक्ष्मी गणेश पूजन बड़ी श्रद्धा से करते है।।
दीवाली का यह त्योहार सुनाता संदेश सभी को प्रेम का,
दिलों से मिटाओ बुराई रहो सदा प्रेम और भाईचारा सिखाते है।
दिलों में ना अंधेरे और नकारात्मकता वास होने पाएं।
सदा आशाओं और खुशियों का दीपक हम हृदय में जलाते है।।
