( पोस्ट 28 ) " रहस्य "
( पोस्ट 28 ) " रहस्य "
जुड़ा है हम सबका जीवन रहस्य से,
छुपा है धरती के गर्भ में रहस्य बहुत सा
ईश्वर के रहस्यों को समझते हैं हम कठिनाई से,
प्रकृति के रहस्यों को जानना नामुमकिन है हमसे।
रहस्यों का समावेश है,किस्से, कहानियों में भी ,
मन को भाती हैं रहस्यों की कहानियां ही ,
क्योंकि इन जिज्ञासा रहती है इन कहानियों में ही ,
बच्चे, बूढ़े और जवान सबको लुभाती हैं ये कहानियां ही।
है दुनिया को सिखाती रहस्य बहुत कुछ,
किसे पाना, किसे खोना है यह रहस्य ही सिखाता है सबकुछ,
रहस्यों के झूले में झूलती है जिंदगी जिसकी ,
बहुत लोग करीब होते हैं जिंदगी से उसकी ,
क्योंकि जानने की जिज्ञासा जो रहती है सबको ,
किसी ने अपने रहस्यों को जानने की कोशिश नहीं की ,
जानना है दूसरों की जिंदगी की कहानी सबको ,
अपने रहस्यों को सुलझा लो तो सवंर जाएगी जिंदगी सबकी ।
रहस्यों को जानना इतना आसान नहीं ,
डूबकर उतराना पड़ता है उसके लिए,
ईश्वर की भक्ति की तरह है रहस्य भी ,
जितना अंदर जाओगे उतना ही ऊपर आओगे ।
डूबते ,उतारते रहो जिंदगी की गलियों में,
दोस्त, दुश्मन पाते रहो अपने चौराहे पर ,
ईश्वर की भक्ति में लीन होगे जितना जिस दिन,
रहस्यों की परिभाषा समझ आएगी उतना उस दिन।
