STORYMIRROR

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

3  

Bharat Bhushan Pathak

Inspirational

पलछिन

पलछिन

1 min
376

जीवन में एक पलछिन

ही तो होता है

कभी हार कभी जीत

कभी प्यार कभी टकरार

पलछिन ही तो होता है

कहते हैं टकराने वाले

फिर मिलते हैं जब

तो कहते हैं लोग

सुबह का भूला शाम को

जरूर लौट आता है


ये जीवन में एक

पलछिन ही तो है

ये जीवन अनुभवों की

पाठशाला

आज जो है हाला

कल वही तो है

अमृत मधुर कलश वाला

गिरना, फिर उठना,फिर

गिर जाना

पर हर बार गिरना

एक सीख दे जाता है


मगर ...

कहते हैं सुबह का भूला

शाम को लौट आए

तो उसे भूला नहीं कहते

काँटों की चुभन ही

तो फूलों की खुशबू का

एहसास दिलाती है

कभी काट जाती है

तो कभी दर्द ही

हर जाती है

कहते हैं

सुबह का भूला

शाम को आए तो

उसे भूला नहीं कहते



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational