ईश्वर हमको ....
ईश्वर हमको ....
1 min
300
ईश्वर हमको शक्ति देना
मानवता की भक्ति देना,
देना इतनी ही सिद्धि
सबके कष्ट हर लेना,
ईश्वर देना इतनी ही सिद्धि
बनें कभी न हम दुर्बुद्धि,
मत हो नारी का अपमान
बढ़े माता हिन्दी की समृद्धि,
करना इतना ही तुम विचार
बन्द हो नारी पर अत्याचार,
ईश्वर देना इतना ही ज्ञान
करे बुजुर्गों का हम सम्मान,
ईश्वर तुमसे है इतनी विनती
पापियों की बढ़े न गिनती,
ईश्वर करना इतना ही उपकार
प्रफुल्लित हो सद्भावना से संसार।
