प्लास्टिक उन्मूलन
प्लास्टिक उन्मूलन
भूमि से होता है गुजारा
रक्षा कर्तव्य हमारा
प्लास्टिक ही क्यों हैै जरूरी
कपड़े की भी होती थैली।
कागज से भी बनते लिफाफे
उनसे भी तो काम बन जाते।
फिर क्यों हम कागज ना लाकर
प्लास्टिक के थैले हैं लातेे।
पशुु बेचारे इनको खाते
वे हैं अपनी जान गंवाते।
गलती करते हैं हम लेकिन
बेवजह सजा वो पाते।