STORYMIRROR

कुमार संदीप

Inspirational

3  

कुमार संदीप

Inspirational

खुदखुशी कर नहीं तुम..

खुदखुशी कर नहीं तुम..

1 min
294

खुदखुशी कर तुम कायर कहलाओगे

मुश्किलों का सामना करो ढूंढो समाधान

किसी बात से मत हो हैरान और परेशान

आत्महत्या कर नहीं तुम महान कहलाओगे


खुदखुशी कर मुश्किलों से न पीछा छुड़ाओ

मिली है जिंदगी तो कुछ अलग कर दिखाओ

कुछ अलग कर, करो राष्ट्र का नाम रौशन

आत्महत्या कर नहीं तुम महान कहलाओगे


खुदखुशी कर जी भर जी नहीं पाओगे

अरे! मरना तो इक दिन निश्चित है पर

यूँ न कायरता का मौत मरना तुम

आत्महत्या कर नहीं तुम महान कहलाओगे 


खुदखुशी कर कभी नहीं अमर बन पाओगे

अंतिम साँस तक मुश्किलों का सामना करो

जब तक मंज़िल न मिले थक हार कर मत बैठो

आत्महत्या कर नहीं तुम महान कहलाओगे


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational