STORYMIRROR

Versha Gupta

Abstract

4  

Versha Gupta

Abstract

पिया संग होली

पिया संग होली

1 min
278

आजा पिया छुट्टी ले के आजा

आ गयी होली अब तो आजा

कब तक सरहद पर खेलेगा

लाल रंग वाली होली

आजा खेले रंग बिरंगी होली


आजा पिया छुट्टी ले के आजा

जो ऑ फिसर ने दे छुट्टी

उन्हे खिलाना गुझिया मीठी मीठी

और कहना

कब तक खेले नफरत वाली होली

आऔ मिलकर खेले प्यार वाली होली


आजा पिया छुट्टी ले के आजा

बुढ़ी आँखे तरस रही

कब तक देखे बस तस्वीर

आके मुखड़ा दिखा जा

मैया के लिए कोरी साङी लाना

बाबू जी के लिए लाठी लाना


आजा पिया छट्टी ले के आजा


बच्चो के लिए रंगो की बरसात लाना

और लाना पिचकारी

मेरे लिए बस खुद आ जाना

मेरी चुनर है कोरी कोरी

आके रंगो से भिगो जा


आजा पिया छुट्टी ले के आजा

आ गयी होली अब तो आजा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract