पिता
पिता
जो चुपके से से प्यार जताये, बनावटी गुस्सा दिखाएं वही पापा होते हैं।
दुःख सहकर सुख देते जाएं माथे पर जिनके शिकन नही आये, वही पापा होते हैं।
टूटी हुई साइकिल पर जिंदगी बिताई और अपने बेटे को कार में बैठा कर दिल से खुश हो जाए वही पापा होते हैं।
मां का स्थान जीवन में सर्वोत्तम होता है।
पिता जीवन में सबसे महान होता है जो सिर्फ देता ही देता जाए पल भर के लिए भी ना जान पाए अपने परिवार के लिए कष्ट सहकर सुख समृद्धि लेकर आए और बस अपने तनाव को छुपा कर मुस्कुराता ही जाए वही पापा होते हैं।
उनके जीवन में अहम भूमिका होती है बच्चों के सिर पर पापा का साया बहुत जरूरी होता है।
माता अगर जीवन देती है तो पिताजी जीवन में खुशियों का संचार करते हैं माता और पिता दोनों का स्थान सर्वोत्तम है सर्वश्रेष्ठ है परंतु बिना कहे जो ईश्वर की भांति देता ही जाए बस देता ही जाए वही पिता होता है।
आपके होने से जीवन सुख में लगता है परंतु आपकी ईश्वर के पास जाने के बाद जीवन नीरज हो जाता है सूक्ष्म रूप से जो अनुभूति कारण सुख की ठंडी हवा बनकर बच्चों पर बरस जाए वही पिता होता है वही पिता होता है वही पिता होता है।।