STORYMIRROR

Priti Arun Tripathi

Inspirational

4  

Priti Arun Tripathi

Inspirational

रॉबिन हुड आर्मी

रॉबिन हुड आर्मी

1 min
338

उम्मीदों की थाली पकड़े

ना जाने कितने लोग मिलते हैं

और रॉबिन हुड आर्मी वाले लोग

उन थालियों में प्यार परोसते हैं,


अपने फुर्सत के कुछ पल निकालके

वो अंजाने लोगों से मिलते हैं

उनको कुछ ख़ुशी देने के लिए

खुद को उनके लम्हों में जोड़ते हैं,


इस रफ़्तार की ज़िंदगी में कुछ पल रुक कर

कई अंजान लोगों की सुनते हैं

थोड़े वक़्त में ही सब जानकर

उनके दर्द पर मरहम मलते हैं,


कोशिश ये उनकी जारी हैं

लोगों को ख़ुशी देने में

जब तक एक प्रतिशत

सौ प्रतिशत ना बन जाएं

तब तक ये कोशिश करने में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational