STORYMIRROR

Vipin Agrawal

Inspirational

4  

Vipin Agrawal

Inspirational

जिंदगी जीने का नाम है

जिंदगी जीने का नाम है

1 min
742

आज जो पतझड़ आया है

 तो कल सावन भी आयेगा

बस रात काट ले तू इस गम की

कल उजियारा भी आयेगा।


क्या हार मान कर इस गम से

तू अपनी जान गवाएगा

या फिर अपने हौसलों से

दुनिया को आज झुकाएगा।


जो असफलता से ना डगमग हों,

दुनिया में उनका ऊंचा मकाम है

जो गिर कर फिर से खड़ा हो सके

उसी के पैरों में जान है।


तो भूल जा अपने बीते कल को,

भविष्य एक नया निर्माण है

धीरज धर और प्रयत्न में लग जा,

जिंदगी जीने का नाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational