STORYMIRROR

Vipin Agrawal

Romance

4  

Vipin Agrawal

Romance

ए लव लेटर

ए लव लेटर

1 min
342

मैं प्यार तो तुझसे करता हूं 

बस पापा जी से डरता हूं

मम्मी तो मेरी राजी हैं

पर पापा जैसे काजी हैं।


तेरे डैडी का डर ना है मुझको 

बस तेरी चिन्ता करता हूं 

कहीं बिन ब्याहे तू विधवा ना हो जाए

इस बात से थोड़ा डरता हूं।


सासू मां दिखती हैं सीधी 

पर अंदर से टेढ़ी खीर हैं 

मैं समझता था उनको रबड़ी 

पर वो तो चिली पनीर हैं।


तेरा भाई उस्ताद अखाड़े का 

और मां झांसी की रानी हैं

ये सोच के भी मैं डरता हूं 

क्या अपनी प्रेम कहानी है। 


पर तू बिल्कुल चिन्ता मत करियो 

मैं तुझको दगा नहीं दूंगा 

बस मौके की ही देर है 

तेरे घर से भगा तुझे लूंगा।


फिर दूर कहीं इस दुनिया से 

एक प्यार का जहां बसाएंगे

जब हम दोनों खुश होंगे तो,

घर वाले भी मान जाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance