STORYMIRROR

Kanchan Hitesh jain

Inspirational

4  

Kanchan Hitesh jain

Inspirational

सीख लेना

सीख लेना

1 min
403

जितना गर चाहते हो,

हारना भी सीख लेना।

आयेंगे मुश्किल दौर बहुत,

उनसें गुजरना सीख लेना।


चुनोगे गुलाब अगर, 

कांटे तो चुभेंगे,

छोटे बडे दर्द को,

सहना तुम सीख लेना।


उडना आसमान मे,

 फैलाकर पंख तुम,

पर है बसेरा जमीं पर,

यह कभी मत भूलना।


उड़ने के साथ तुम,

नीचे आना भी सीख लेना।

चुनौतिया का सामना,

 हंसकर करना तुम,

हंसने के साथ साथ ,

कभी कभार रोना भी सीख लेना।


हौसले बुंलद रख,

डटे रहना लक्ष्य पर,

ठोकर खाओ चाहे लाख तुम,

अपनी मर्यादा मे रहना सीख लेना।

अपने पथ पर अडिग

तुम रहना भी सीख लेना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational