STORYMIRROR

ashok kumar bhatnagar

Inspirational

4  

ashok kumar bhatnagar

Inspirational

" फरिश्तों की दोस्ती "

" फरिश्तों की दोस्ती "

2 mins
217

तेरे  माथे की शिकन, उसे परेशान कर दे,

तेरी मुस्खराहट, उसका दिन आबाद कर दे।

तेरी बातों में  बो खो जाए, सब भूल जाए,

कश के पकड़ लेना, ऐसे फरिस्ते बहुत कम आते हैं।


वे दिल के अद्भुत सफर में, साथी बनकर चलते हैं,

दरिया बने रास्ते पर, ना जाने कब तैरते हैं।

तेरी दोस्ती की मिठास, उसके जीवन को सजाती है,

तेरी एक मुस्कान, उसके सपनों को  बनाती है।


जब धूप में  तू थक  जाए रात का सफर बाकी हो,

तो उसका साथ बनकर, तू खुद को समेट ले।

उसकी मुस्कान की चमक, तेरे जीवन को रोशन करे,

उसके  साथ तू रहे, हर गम को भुला कर।


जब तू अकेला महसूस करे, और राहों में अंधेरा हो,

तो उसका साथ तेरे  सपनों को पकड़ ले।

 यह  फरिश्ते दोस्ती के, सच्चे संदेश हैं,

हर पल, हर दिन, तेरे साथ हैं।


उनकी अमूल्य दोस्ती से, जीवन की   खुशीआं सजा ,

हर दिन तू उनका साथ, बेहद खुशियों से गुजारे।

तू धीरे-धीरे दोस्ती बना, और अपने जीवन को संवार,

 फरिश्ते दोस्ती के, हर दर्द को हल करते हैं।


उनका साथ , हर मुश्किल को सुलझाए आसान बनाए,

तेरे दिल के अंदर खुशियों का मंदिर बसाए।

इसलिए, इन फरिश्तों के साथ, दोस्ती को याद कर,

वे हमेशा तेरे साथ हैं, हर परेशानी को हराने के लिए ।


उनके साथ बिताया हर पल, खास हो जाए,

जब तू नीरस हो, उनका साथ तेरे जीवन को चमका दे।

 उन्हें सदा संजोकर रख दिल में बसा कर ,

फरिश्तों के साथ दोस्ती,  अनमोल होती हैँ ।


अगर तू रात में बेचैन हैं और करबटें बदल रही हैं,

बोह  तेरे माथे पर हाथ फेरे  तू गहरी नींद में सो जाय।

तेरे गम और आँसू को अपनी झोली में भर ले,

कश के पकड़ लेना ऐसे फरिश्ते बहुत कम आते हैं।


रात का साया तेरे दिल को घेरे, 

और तुझे अकेलापन महसूस हो ।

उसका साथ तेरे सपनों को साकार करें, 

 वो फरिश्ते  हर दुख को दूर करने आते हैं।


तेरी आँखों  के आँसू पी ले,  तेरे गम को हल्का कर दे,

जब तू अचानक रोने लगे, वो तुझे चिपटा लें ।

तुझे  ममता के आँचल में समेट ले,

 ये फरिश्ते तेरी , हर मुश्किल को हल करने आते हैं।


उनके संग हर रात, हर दिन को सुहाना बना ले,

 जिंदगी को खुशियों से भरकर, नए सपनों को सजा।

बो फरिश्ते  तेरा साथ सदा निभाए,

 बो  हमेशा तेरे पास  तेरे हर दुख के लिए तैयार।"


उन्हें धन्यवाद देकर, उनकी ममता को समझ,

उनके साथ बिताए लम्हों का हर पल याद रख।

फिर भला जब ये फरिश्ते इतने प्यारे हैं,

तो उनके साथ दोस्ती को स्थायी बना l


उनके साथ हर पल को अनमोल बना,

जीवन के सारे सफर में उन्हें साथ ले ।

इन फरिश्तों का साथ सदा निभा,

 वे हमेशा तेरे पास हैं, तेरे हर दुख के  लिए तैयार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational