STORYMIRROR

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
2.0K


पहली नज़र का

पहला प्यार

होता है वो

सदाबहार।


उसने जब पहली बार

मुझको देखा था

अपनी नम आँखों से

कुछ नहीं बोली थी।


और मैने उसे पहली बार

तब देखा था

जब अपनी आँखें खोली थी।


मिश्री से भी मीठी

उसकी ज़ुबाँ लगती है

पहली नज़र का पहला प्यार

मुझे माँ लगता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational