Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Rani Sah

Abstract

4  

Rani Sah

Abstract

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
564


पहला प्यार बिल्कुल मौसम की तरह होता है, 

कैसे मौसम पल में बदल जाता है, 


वो आसमान में बैठा बदल थिरक कर इस जमीन पर बरस जाता है, 

तेज रफ्तार पकड़ सुरमई सी हवा चारो ओर होती है, 


सब कुछ शांत सा सिर्फ धड़कन की शोर होती है, 

पहला प्यार बारिश की बूँदो की तरह, 


बिल्कुल सेजल और सहज होती है, 

पहला प्यार दिल में पनपता है, 


एक तपिश एक अर्चन मे समेटे हुए, 

आँखो में बेशुमार प्यार झलकता है, 


पहला प्यार मामला भी अजीब है, 

दिल जुड़ जाते पल में पल में जुड़ जाते नसीब है, 


पहला प्यार सावान का आगमन है, 

पहला प्यार भरोसे का आकलन है, 


पहला प्यार दर्पण सा पारदर्शी होता है, 

गौर से देखो तो सब इसमे नजर आते है, 


इश्क दिखता प्यार दिखता चाहत दिखती ख्वाब दिखता, दिखता इसमे हर पक्का रिश्ता है, 


पहला प्यार हर सपने से रंगीन होता है, 

पहला प्यार सचमुच बेहद हसीन होता है, 


पहला प्यार मुद्दत बाद मिले वो सुकून होता है, 

पहले प्यार की बात ही अलग है, 


अलग इसकी कहानी अलग तराने है, 

पहला प्यार का मजा भी रूठने मनाने में है, 


पहला प्यार खुदा होता है, 

पहला प्यार जमाने से जुदा होता है, 


पहला प्यार इबादत है एक बेखुदी है, 

पहला प्यार मुस्कुराहट पहला प्यार ही सच्ची हंसी है, 


पहला प्यार हौसलों से रूबरू करवाता है, 

पहला प्यार खुद से गुफ्तगु करवाता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract