STORYMIRROR

Arvind Saxena

Romance

4  

Arvind Saxena

Romance

फिर से मोहब्बत

फिर से मोहब्बत

1 min
269

देख के फिर से तुझे 

हो गयी थी मोहब्बत

तूने बोला गुनाह

हमने कुबूल कर लिया


हमने पूछा भी था 

क्यूँ हो अब तलक तन्हां

तुमने लगा के इल्ज़ाम

कत्ल फिर कर दिया


आंख भी भर गई

धड़कन भी बढ़ गयी

तूने लगा के गले

अपना फिर कर लिया


 दिन भी कटने लगा

रात भी गुज़रने लगी

तेरे ठिकाने को हमने

घर अपना कर लिया


 होश तुझे न था

बेखबर सा मैं था

तूने मेरा मैने तेरा

फिर नशा कर लिया


सुबह तेरे नाम से 

रात तेरे जाम से

हमने भुला के जहां

इश्क़ फिर कर लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance