STORYMIRROR

Lokeshwari Kashyap

Inspirational

4  

Lokeshwari Kashyap

Inspirational

फिर दिल नें उनको पुकारा

फिर दिल नें उनको पुकारा

1 min
468

फिर एक गहरा आघात लगा दिल को,

शहीद हो गये जो बहादुर वीर हमारे,

फिर दिल नें उनको याद किया l

फिर दिल नें उनको पुकारा है l


उनके शौर्य से सीना हमारा भी,

गर्व से कुछ और चौड़ा हो जाता है l

उनके यूँ चुपचाप चले जाने से,

दिल सबका भर -भर आया है l

फिर दिल नें उनको पुकारा है l


उनके आह्वान से वीरो में जोश आ जाता था l

उनकी अगुआई में मुर्दो में जान आ जाता था l

जो दुश्मन के आगे सीना तन खड़ा हो जाता था l

आज फिर दिल नें उनको पुकारा है l


कर्म ही जिनका,जीने का मर्म रहा l

देश को उनके हर फैसले पर गर्व रहा l

दुश्मनो के लिए तुम अचल पहाड़ रहे l

सबके लिए तुम खडे बनकर ढाल रहे l

आज फिर दिल नें तुमको पुकारा है l


याद कर उनको फिर आँखें नम है l

ये दर्द अब कहाँ होने वाला कम है l

किसी नें अरमानों पर गिराया बम है l

उनकी याद में आज हर आँख नम है l

लौट आओ फिर दिल नें तुमको पुकारा है l


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational