पेड़ काटना बंद करो
पेड़ काटना बंद करो
*पेड़ काटना बंद करो*
आम, नीम, पीपल,वट जैसे सब वृक्षों को काट दिया।
अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया।
इस प्रचंड गर्मी में सारे त्राहि त्राहि चिल्लाते हैं
पर्यावरण प्रदूषण से, सबके दम घुटते जाते हैं।
छाँव कहीं पर बची नहीं, पंछी भी नजर न आते हैं।
बादल नहीं बरसते, केवल दर्शन देकर जाते हैं।
वृक्षविहीन धरा पर ये सूरज आतप बरसाता है
हम सबकी करनी का फल है,हमको यह बतलाता है।
अभी समय है चेत जाओ और पेड़ काटना बंद करो।
सौगन्ध खाओ तुम, जीवन में कुछ पेड़ लगाना शुरू करो।
